ग्वालियर में शाम वर्षा तो राजगढ़ में गिरे ओले
ग्वालियर. बुधवार की शाम 6 बजे बारिश हुई तो ग्वालियर संभाग के राजगढ़ में ओले गिरे हैं जिससे किसानों की फसलों के नुकसान होने की खबर आ रही है। मंगलवार की रात 12 शहरों का तापमान 10 डिग्री या इससे नीचे चला गया है। पचमढी सबसे ठण्डा रहा । यहां 6.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना जताई है। बुधवार को राजगढ़ के ग्रामीण इलाकों ने चने से बड़े आकार के आंधी पानी के साथ ओले गिरे।
झमाझम बारिश की संभावना बन रही
जम्मू कश्मीर में आ रहे पश्चिमी चक्रवात के कारण ग्वालियर सहित अंचल का मौसम बदल गया। बुधवार को बादल छाने से न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस का उछाल आने से 9.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे रात में उतनी ठंड नहीं रही, लेकिन दिन में बादल छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई हैं। शाम को रिमझिम बारिश से मौसम में फिर से ठंडक घुल गई है, लेकिन 6 से 9 जनवरी के बीच झमाझम बारिश की संभावना बन रही है। ओलावृष्टि भी हो सकती है। पश्चिमी चक्रवात के कारण राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित हो रहा है। ग्वालियर-चंबल संभाग चक्रवातीय घेरे के नजदीक होने की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा। बारिश के कारण दिन में ठंड बढ़ गई, लेकिन तापमान बढ़ेगा। जम्मू कश्मीर में अब तक का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी चक्रवात आ रहा है। यह ट्रफ लाइन के रूप में सक्रिय होने वाला है। वर्तमान में अफगानिस्तान के ऊपर है। यह अगले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर पहुंच जाएगा। इससे मौसम में बदलाव शुरू हो जाएंगे।

