ग्वालियर में रंगदारी व तोड़फोड़ का मामला सामने आया, रिटायर्ड शिक्षक के घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़
ग्वालियर. मुरार सिंहपुर रोड इलाके में रंगदारी और तोडफोड का मामला सामने आया है। एक युवक रिटायर्ड शिक्षक की कार से टिक्क खडा था जिस पर शिक्षक के बेटे ने उसे कार से दूर हटने के लिए कहा। इसी बात को लेकर युवक और उसके पिता ने रात में ही विवाद शुरू कर दिया। घटना शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है। इसके बाद शनिवार शाम करीब 4.30 बजे आरोपियों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर के बाहर खडी कार पर डंडों और पत्थरों से हमला कर उसे तोड दिया। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में अनूप पाठक अपने दो साथियों के साथ कार में तोडफोड करते हुए दिखाई दे रहा है। पीडित ने मुरार थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
क्या है पूरा मामला
मुरार सिंहपुर रोड क्षेत्र में 63 वर्षीय आशिवनी कुमार दुबे अपने परिवार के साथ रहते है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षक है। उनके घर से कुछ दूरी पर रहने वाला अनूप पाठक आए दिन मोहल्ले में विवाद करता रहता है। शिकायतकर्ता आशिवनी कुमार दुबे ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च की रात करीब 11.30 बजे उनका बेटा अशिमत दुबे घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाने आया था तभी उसने देखा कि उनकी क्विड कार के पास अनूप पाठक टिक्कर मोबाइल पर बात कर रहा था। अशिमत ने उसे वहां से हटने के लिए कहा तो अनूप गालियां देने लगा। इसी दौरान उसका पिता राजेश पाठक भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने अशिमत के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब गाली-गलौज करने से रोका गया तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया। शोर सुनकर जब पिता आशिवनी कुमार दुबे बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।
शनिवार शाम को तोड़ी कार
अगले दिन शनिवार को दिनदहाड़े पहुंचा और अश्विनी कुमार दुबे की घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। डंडे व पथराव कर कार के कांच तोड़ दिए। पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। आरोपी अनूप पाठक भी साफ नजर आया है। घटना की शिकायत फरियादी ने मुरार थाना पुलिस को दी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना
इस मामले में मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल का कहना है कि एक युवक ने मामूली झगड़े के बाद कार में तोड़फोड़ कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

