ग्वालियर में महिला पर बदमाशों ने गोली चलाई, झुककर महिला ने बचाई जान
ग्वालियर. ग्वालियर में दो बाइक सवार बदमाशों का फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक पर सवार होकर आए 2 बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी महिला पर फायरिंग कर रहे हैं। गनीमत रही की गोली महिला को ना लगते हुए दीवार पर जा लगी। गोली की आवाज सुनते ही घर में सो रहा महिला का बेटा बाहर आया। लेकिन बदमाश पहले ही फरार हो चुके थे। मामले की सूचना युवक ने पुलिस को दी सूचना लगते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची जहा जांच पड़ताल कर पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर हजीरा थाना क्षेत्र के प्रसाद नगर शिव शक्ति स्कूल के पास रहने वाली 45 वर्षीय आशा भदौरिया के ऊपर लूट पूरा इंदिरा नगर में रहने वाले बदमाश अजय तोमर अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर आया और घर के बाहर खड़ी महिला के ऊपर कट्टा निकाल का गोली चला दी। गनीमत रही कि महिला समय रहते नीचे झुक गई जिससे गोली महिला के सर के ऊपर दीवार में जा लगी। गोली की आवाज सुनते ही घर में सो रहा महिला का बेटा घर के बाहर आया लेकिन इससे पहले बदमाश फायरिंग कर भाग निकले। बदमाशों द्वारा फायरिंग करने की यह घटना पास के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही महिला के बेटे ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। फायरिंग की सूचना लगते ही पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा जहां जांच पड़ताल कर महिला और उसके बेटे की शिकायत पर फायरिंग करने वाले बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके घर पर दबिश दी लेकिन बदमाश पहले ही घर से फरार हो चुके थे। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। बदमाशों ने महिला पर फायरिंग किन कारणों के चलते की है फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।

