Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में बदमाश ने गर्लफ्रेंड के पीछे गोली चलाई, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया

ग्वालियर. एक युवक को उसकी गर्लफ्रेंड से दूसरे युवक का बात करना पसंद नहीं आया उसने युवक का रास्ता रोककर पूछा तू मेरी गर्लफ्रेंड से बात क्यों करता है इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए युवक भागा तो आरोपी ने कट्टे से फायरिंग कर दी। युवक की पीठ में छर्रा लगा है। घटना बुधवार रात चंदन नगर की है। इस मामले में गुरूवार सुबह पुलिस ने गोली चलाने वाले पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के चंदन नगर निवासी 21 वर्षीय आकाश प्रजापति पुत्र अशोक कुमार बुधवार रात चंदन नगर में ही मुकुल की दुकान के पास खड़ा था तभी वहां सन्नी कुशवाह आया और उसने आते ही आकाश से पूछा कि तू मेरी गर्लफ्रेंड से बात क्यों करता है। इस पर आकाश ने बोला कि कौन लर्गफ्रेंड, इतना कहने के बाद सन्नी ने मारपीट शुरू कर दी और कट्टा निकाल लिया। कट्टा देखकर आकाश खुद को बचाने के लिए भागा। पीछे से सन्नी ने फायर कर दिया। गोली का छर्रा आकाश की पीठ में लगा है। गोली चलाने के बाद हमलावर भाग गए।
आकाश की शिकायत पर सन्नी कुशवाह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही ग्वालियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल को थाना लाई इसक साथ ही उसका मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने आकाश की शिकायत पर सन्नी कुशवाह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। गोलीबारी के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों से पता लगा है कि जिस लड़की के पीछे गोली चली है वह दोनों में से किसी की भी गर्लफ्रेंड नहीं है। वह दोनों से बात करती है इसलिए दोनों उसे अपनी गर्लफ्रेंड समझते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *