ग्वालियर में पुलिस लाइन में दशहरा पर हुआ शस्त्र पूजन, अफसरों ने चलाई गोलियां
ग्वालियर. पुलिस लाइन में हर वर्ष की तरह मंगलवार को दशहरा के मौके पर ADGP, DIG, SSP, ASP सहित अन्य अधिकारियों ने शस्त्र पूजन किया। इस साल विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है। जिस कारण पुलिस अधिकारियों ने पूजन के बाद शस्त्र चलाने के लिए मना किया गया था। आखिर में पूजन के बाद ADGP श्रीनिवास ने प्रतीकात्मक रूप से फायर करने के आदेश दे दिए गए। इसके बाद DIG, ADG व SSP सहित अन्य पुलिस अफसरों ने SLR राइफल से एक के बाद एक राउंड फायर कर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया।
एडीजी ने दी शहरवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं
विजयदशमी के मौके पर शस्त्र पूजन एवं हवन कार्यक्रम के बाद एडीजी श्रीनिवास व SSP राजेश सिंह चंदेल द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ समस्त शहरवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी गई। पुलिस लाइन ग्वालियर में आयोजित दशहरा पूजन कार्यक्रम में ADG श्रीनिवास वर्मा,DIG कृष्णावेणी देशावतु, SSP ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल, ASP ऋषिकेश मीणा, निरंजन शर्मा, अमृत मीना, अभिनव चौकसे, जयराज कुबेर, गजेंद्र वर्धमान आदि उपस्थित रहे हैं।
हर थाने में मना दशहरा, हुआ शस्त्र पूजन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने कहा है कि दशहरे वाले दिन पुलिस विभाग के अधिकारियों ने जीआरपी पुलिस लाइन में विधि-विधान से शस्त्र पूजन दुर्गा पूजन किया गया है। शहर में कई जगह पुतला दहन और जुलूस निकाले जाएंगे जिसके लिए पूरे शहर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। हर थाने में दशहरा मनाया जा रहा है और शस्त्रों का पूजन किया जा रहा है।

