ग्वालियर में पहले दिन 23 हजार टीनएजर्स को टीका लगा, मंगलवार को अवकाश रखा गया
ग्वालियर. शहर में टीनएजर्स के वैक्सीनेशन के पहले दिन स्कूली बच्चों का अच्छा रिस्पोंस मिला। स्कूलों में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर सुबह 9 बजे से पहले ही बच्चों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। टीका लगाना शुरू हुआ तो पहले दिन 23 हजार टीनएजर्स को वैक्सीन का पहला डोज लग गया है। अब बुधवार को फिर से वैक्सीनेशन होगा और मंगलवार को अवकाश रखा गया है।
ऑन स्पॉट हुए रजिस्ट्रेशन
95 प्रतिशत बच्चों ने स्कूल पहुंचकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेश नही कराए जिसके बाद उनको वैक्सीन लग सकी। दोपहर 12 बजे तक 3232 को वैक्सीन लगा चुकी थी। शाम होते-होते 23 हजार बच्चों को वैक्सीन लग चुकी है जबकि पहले दिन 40 हजार को टीका लगाने का टारगेट था।
जहां दल समय पर नहीं पहुंचे वहां कार्रवाई की जाएगी
शहर और देहात के 240 स्कूलों को वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया था, लेकिन एक दर्जन से ज्यादा स्कूल ऐसे थे जहां सुबह देरी से वैक्सीनेशन टीम पहुंची हैं। उन स्कूलों के नाम लिस्टेट करके कलेक्टर ग्वालियर को भेजे जा रहे हैं। जहां दल समय पर नहीं पहुंचे हैं वहां कार्रवाई की जाएगी।

