Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में पटवारी ने जॉब इंटरव्यू दिलाने के बहाने युवती को होटल में बुलाया, रेप कर बनाया वीडियो

ग्वालियर. एक पटवारी ने अपनी पहचान वाली एक 29 वर्षीय युवती को जॉब लगवाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, इतना ही नहीं घटना के समय उसके न्यूड वीडियो शूट कर लिया। अब वह उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने लगा। शहर के सिटी सेंटर स्थित एक होटल में कुछ समय पहले की हे। युवती की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, परिवार का खर्चा चलाने के लिए वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रही है। आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है। युवती ने शहर के विश्वविद्यालय थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पटवारी के एक दोस्त पर इस काम में उसकी मदद करने का मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला
भिण्ड मिहोना निवासी 29 वर्षीय युवती उत्तर प्रदेश में रहकर पढ़ाई कर रही है। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने पर पार्ट टाइम जॉब भी करती है। कुछ माह पूर्व उससे मिलने के लिए दूर का रिश्तेदार संतोष तोमर घर आने-जाने लगा। संतोष ग्वालियर में पटवारी है। वह उसकी आर्थिक मदद भी करता था। मदद के साथ ही उसने आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही उसकी अच्छी नौकरी लगवा देगा। युवती भी उस पर भरोसा करने लगी थी। अभी 8 दिसंबर को संतोष तोमर ने उसे एक अच्छी नौकरी के इंटरव्यू कराने के लिए ग्वालियर बुलाया था। संतोष का साथी बिट्टू युवती को लेने के लिए उसके घर पहुंच गया था। रिश्तेदारी होने के कारण वह बिट्टू के साथ ग्वालियर आई तो संतोष उसे खाना खिलाने सिटी सेंटर स्थित एक होटल में ले गया और खाना खाने के बाद उसे कमजोरी महसूस हुई और उसे नींद सी आने लगी। इसके बाद आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया साथ ही उसके न्यूड फोटो और वीडियो बना लिए।

युवती काफी डरी हुई मांगी अपने लिए सुरक्षा
आरोपी के सरकारी विभाग में होने और बड़े-बड़े लोगों से संपर्क होने पर पीड़ित युवती काफी डरी हुई है। शिकायत करने के बाद लगातार उसे धमकी मिल रही हैं। जिससे वह परेशान है और पुलिस अफसरों से अपने के लिए सुरक्षा की मांग की है। इस मामले में एएसपी शहर राजेश डंडौतिया ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के एक साथी को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *