Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में जीएसटी के विरोध में बंद रहा शहर का कपड़ा बाजार

ग्वालियर. केंद्र सरकार की ओर से कपड़ों पर बढ़ाए जा रहे जीएसटी के खिलाफ प्रदेश सहित ग्वालियर के कपड़ा कारोबारियों ने अपनी दुकानें-प्रतिष्ठान बंद करके विरोध प्रदर्शन किया। कपड़ा कारोबारियों ने इस दौरान व्यापारी एकता जिंदाबाद और जीएसटी वापस लो जैसे नारे भी लगाए। 1 जनवरी से सरकार कपड़ों पर जीएसटी की दर 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने जा रही है, इसे देखते हुए कपड़ा कारोबारियों ने आंदोलन का रूख किया है। शुक्रवार को शहर के नया बाजार, गांधी मार्केट, दही मंडी, हेमराज मार्केट, नई सडक़, उपनगर ग्वालियर, मुरार के बजाज खाना आदि जगहों पर कपड़े की दुकानें बंद रहीं। इस दौरान कपड़ों की खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक परेशान होते दिखाई दिए। वहीं महाराज बाड़ा स्थित नारायण दास क्लॉथ मार्केट में कुछ कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोल रखीं थीं और ग्राहकी भी कर रहे थे। इस पर दूसरे कपड़ा कारोबारियों ने विरोध जताया तो इन कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद कर ली थीं। दी ग्वालियर होलसेल क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन नया बाजार के सचिव विजय जाजू ने बताया कि इस एक दिवसीय बंद से कपड़े की थोक व फुटकर कपड़े का करीब 8 से 10 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।

जीएसटी की दरें कम नहीं हुई तो सडक़ों पर आंदोलन करेंगे
कपड़ा एवं 1000 से कम कीमत के जूते पर जीएसटी की दर 5 से बढ़ाकर 12 फीसदी किए जाने के विरोध में मप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में अध्यक्ष विजय गोयल और मानसेवी सचिव डॉ.प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कपड़ा एवं 1000 से कम कीमत के जूते पर जीएसटी की दर 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किए जाने का निर्णय, राष्ट्रीय आंदोलन बन गया है। मप्र जीएसटी संघर्ष समिति, इन्दौर के आव्हान पर प्रदेशभर के कपड़ा एवं रेडीमेड व्यवसाईयों ने अपने कारोबार को बंद रखकर, व्यापारिक एकता का संदेश दिया है। शुक्रवार को जीएसटी काउंसिल की होने वाली बैठक का इंतजार करना चाहिए और यदि इस बैठक में कपड़ा एवं 1000 से कम कीमत के जूते पर जीएसटी की दर को कम नहीं किया जाता है, तो हमें सडक़ों पर आकर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में कैलाश मित्तल, बालमुकुंद गुप्ता, नरेश कुमार सिंघल, गिरधारीलाल चावला, अशोक चावला, प्रदीप भवानी, सोहन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet gameofbet betgit grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet