Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में कोरोना के 2 संक्रमित मिले

ग्वालियर. 14 दिन बाद कोरोना दो मरीज शहर में मिले हैं। जीआर मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब से आई 2908 लोगों की जांच रिपोर्ट में सिटी सेंटर के रहने वाले दंपति संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि युवक नोयडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। दूसरी लहर के बाद वह वर्क फ्रोम होम पर था। पिछले सप्ताह वह अपनी पत्नी के साथ नोयडा काम से गया था और 11 दिसंबर को ही वापस लौटा जिसके बाद उन्हें सर्दी,खांसी जुकाम की शिकायत हुई तो उन्होंने बीते रेाज अपना कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई तो दोनों को क्वारंटाइन कर दिया।

दोनों मरीजों का सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा जाएगा
अब इन सात दिन में यह किस किस से मिले इसकी जानकारी ली जाएगी और यदि किसी की तबियत खराब हुई तो उनका सैंपल भी लिया जाएगा। इसके साथ ही दोनों मरीजों का सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा जाएगा। इससे पहले 2 और 3 दिसंबर को दो दो कुल चार मरीज संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद शुक्रवार को दो संक्रमित निकले हैं। जिले में अब कोरोना के दो एक्टिव केस हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *