ग्वालियर में कार्यकर्ताओं पर वोटर पर्ची मिली तो फौरन सख्त एक्शन लिया जाएगा
ग्वालियर. अंचल की 18 सिटों पर विधानसभा उपचुनाव है इनमें ग्वालियर जिले की 3 सीटे शामिल है। मतदान 3 नवंबर को है लेकिन इसके पहले ही नेताओं की बयान बाजी से राजनीति गर्मा गई है। चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए चुनाव आयोग ने कमर कस ली है इसके तहत मतदाताओं को दी जाने वाली फोटो युक्त पर्चियां अगर किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं पर पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
मतदाताओं की पर्चियां कार्यकर्ताओं के पास मिली तो सख्त एक्शन होगा
दरअसल चुनाव आयोग मतदाताओं को अपना मतदान केंद्र ढूंढने में आसानी होगी। चुनाव आयोग ने यह व्यवस्था 15 महीने पहले वर्ष 2018 के चुनाव में भी की थी। खास बात ये है कि मतदाताओं की यह मतदान पर्चियां अगर किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के पास मिलती है तो उसके खिलाफ फौरन सख्त एक्शन लिया जाएगा।
घर पहूंचेंगी पर्चियां
मतदाताओं को मतदान पर्ची का वितरण किया जाएगा। बीएलओ मतदाताओं के घर पंहुचेंगे और उन्हें उनकी पर्ची सौपेंगे। खास बात ये है कि अगर मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो उसकी गैरहाजिरी लगाई जाएगी।

