LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में कट्टा डांस कर रहे युवक वीडियो वायरल, युवक को सायबर टीम तलाश रही है

ग्वालियर. सोशल मीडिया पर एक Video  वायरल हो रहा है। Video   में एक युवक अपने दोस्त के कंधे पर बैठकर डांस करते दिखाई दिये हाथ में कट्टा लहराते हुए डांस करते नजर आये और इसके बाद वह फायरिंग भी कर रहा है। यह Video   काफी तेजी से चर्चित हो रहा है। सोशल मीडिया पर युवराज नाम से बने अकाउंट से यह जारी किया गया है। पुलिस के पास भी Video   पहुंचा है और पुलिस अब इस युवराज नाम के युवक तलाश रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सायबर टीम इस Video  के बारे में जानकारी जुटा रही हे।
क्या है पूरा मामला
बुधवार की रात से ग्वालियर के सोशल मीडिया पर एक टप्क्म्व् सामने आने के बाद पुलिस अफसरों में हलचल मची है। Video   में एक युवक अपने ही एक हम उम्र दोस्त के कंधे पर बैठकर डांस करते हुए नजर आ रहा है । युवक के राइट हैंड में एक कट्‌टा है । जिसे वह हवा में लहरा रहा है फिर वह कुछ सेकेंड बाद कट्‌टे से फायर कर देता है । Video   में गोली चलाने के बाद वही युवक कट्‌टे को खोलकर अपने दातों से कट्टे के बैरल में लगे कारतूस को बाहर निकालता है और फिर लोड करता है। इस दौरान वह झूमता हुआ नजर आ रहा है । सोशल मीडिया पर सामने आया यह टप्क्म्व् कुछ ही देर में काफी वायरल हो गया है ।
युवराज नाम की आईडी से हुआ वीडियो अपलोड
जब पुलिस ने जानकारी जुटाई तो देखा कि सोशल मीडिया के फेसबुक आईडी से यह Video  अपलोड किया गया है। यह आईडी किसी युवराज सिंह के नाम से बनी हुई है। यह युवराज कौन है और काहं का रहने वाला हे। यह अभी तक पुलिस को पता नहीं चला है। पर पुलिस की सायबर टीम पता लगा रही है कि यह खुलेआम कट्टा कौन लहरा रहा है और यह युवराज सिंह कौन है। इसका पता चलते ही पुलिस कार्यवाही करेगी।

पुलिस का कहना
ASP  क्राइम राजेश दंडौतिया ने इस बारे में बताया कि सोशल मीडिया पर एक VIDEO वायरल हुआ है। पुलिस पता लगा रही है कि वीडियो में कट्‌टा लहराने और फायरिंग करने वाला कौन है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *