ग्वालियर में इस बार ट्रांसपोर्टर के घोटाले पर लगाम लगी तो 95 प्रतिशत लोगों तक पहुंचा राशन
ग्वालियर. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का राशन इस बार 95 प्रतिशत लोगों तक पहुंच गया। ऐसा पहली बार हुआ कि 95 प्रतिशत लोगों तक राशन पहुंचा। घोटाले की वजह से 60 प्रतिशत लोगों तक ही राशन पहुंचता था इस आंकड़े को पार नहीं कर पाते थे। 31 दिसंबर 2020 तक एक लाख 75 हजार 734 लोगों को खाद्यान बंट चुका है।
लॉक डाउन से प्रभावित लोगों को खाद्यान बांटने के लिए सरकार ने राशन भेजा था। करीब 3 करोड़ का राशन आया था, यह लोगों में बांटना था लेकिन ट्रांसपोर्टर मुन्नालाल अग्रवाल व राहुल अग्रवाल ने गरीबों के राशन पर डांका डाल दिया। 3 करोड़ के राशन को हजम कर गए। इस पूरे घोटाले में विभाग की भी लापरवाही सामने आई जिसको लेकर कलेक्टर ने भी पत्र लिया था।
इस घोटाले के उजागर होने के बाद ट्रांसपोर्टर पर एफआईआर दर्ज करा दी है। राशन दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वह स्वयं अपनी खाद्य सामग्री उठाए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को दुकानों को खोलने के निर्देश दिए। इस कारण लोगों तक राशन पहुंच गया।

