ग्वालियर में 3 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार के रीडर को लोकायुक्त ने पकड़ा
ग्वालियर. लोकायुक्त की टीम ने डबरा तहसील के नायब तहसीलदार के रीडर को किसान से 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त की टीम ने रीडर को गिरफ्तार कर लिया, जब रीडर के हाथ पानी से धुलवाए तो उसके हाथ लाल भी हो गए। टीम रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों रीडर को पकड़ने के बाद अपनी कागजी खानापूर्ति करने में लगी हुई थी।
उदयभान ने लोकायुक्त टीम के पास पहुंचा व शिकायत दर्ज कराई
डबरा तहसील के छीमक वृत्त के गांव गोबरा निवासी उदयभान सिंह रावत अपनी जमीन का नामांतरण कराने के लिए तहसील के लगातार चक्कर लगा रहा था लेकिन तहसील में नायब तहसीलदार के रीडर सहायक ग्रेड 3 ओमप्रकाश शर्मा उसे लगातार टाल रहा था बाद में ओमप्रकाश ने नामांतरण करने के बदले 3 हजार रुपए की रिश्वत की मांग उदयभान से की इसके बाद उदयभान ने लोकायुक्त टीम के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। लोकायुक्त ने उदयभान को रिकॉर्डर दिया और रीडर से रिश्वत लेने की बातचीत की रिकॉर्डिंग कराई और रुपए देने का दिन व समय फिक्स किया।
जैसे ही ओमप्रकाश ने रु. लेकर जेब में रखे वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उसे दबोचा
गुरूवार को जब रिडर ओमप्रकाश तहसील में ही था तो पहले उदयभान लोकायुक्त टीम द्वारा रंग लगे हुए नोट लेकर ओमप्रकाश के पास पहुंचा। उदयभान ने ओमप्रकाश को रुपए दिए, जैसे ही ओमप्रकाश ने रुपए लेकर जेब में रखे वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया और उसके हाथ धुलाए तब उसके हाथ लाल हो गए साथ ही जिस जेब में उसने रुपए रखे थे वहां से रुपए भी लोकायुक्त टीम ने जब्त कर लिए। रुपयों पर लोकायुक्त टीम के हस्ताक्षर भी थे इसके बाद टीम ने रीडर ओमप्रकाश को हिरासत में ले लिया और कागजी कार्रवाई शुरू कर दी।

