Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में 11 साल की मासूम से दुष्कर्म

ग्वालियर. 11 साल की मासूम से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बच्ची गुरूवार रात 9 बजे घर के पास ही मोमोस लेने गई थी। रास्ते में पतंग वाले अंकल उसे मिले। पतंग वाले अंकल ने चॉकलेट का लालच दिया और बच्ची को पास ही एक गोदाम में लेकर पहुंचे। यहां उसके आंख पर पट्टी बांधकर दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची का पिता उसे तलाशते हुए गोदाम तक पहुंचा लेकिन आरोपी ने बच्ची को गोदाम में छुपा दिया। घटना के कुछ देर बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची मासूम ने अपनी मां और दादी को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर माधौगंज थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर पतंग वाले अंकल को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला
माधौगंज के रॉक्सीपुल के पास रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची 6वीं की छात्रा है। गुरुवार रात को वह मां से 20 रुपए लेकर पास ही मोमोस लेने के लिए निकली थी। अभी वह कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि तभी पास ही पतंग की दुकान चलाने वाला चतुर्भुज राठौर मिला। बालिका चतुर्भुज को पतंग वाला अंकल बोलती है। चतुर्भुज ने बालिका को अपने पास बुलाया और चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ एक गोदाम में ले गया। गोदाम में पहुंचते ही चतुर्भुज ने बालिका के मुंह और आंख पर कपड़ा बांध दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची वापस नहीं आई तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। कनक का पिता उसे तलाशते हुए गोदाम तक पहुंचा, लेकिन वहां उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर आरोपी ने छुपा दिया। जब बार-बार पिता उसी इलाके में तलाश रहा था तो आरोपी बच्ची को गोदाम में छोड़कर भाग गया। इसी बीच बालिका ने अपने बंधन खोले और बाहर आई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş