ग्वालियर-बैंगलोर ट्रेन का टाइम-टेबिल जारी, शुक्रवार की दोपहर 3 बजे ग्वालियर चलेगी और रविवार को बैंगलोर से वापिस आयेगी, 40घंटे की यात्रा
गुना. तीन दिन पूर्व ग्वालियर से बैंगलोर तक चलने वाली नयी सप्ताहिक ट्रेन का ऐलान किया है। अब इसका टाइम टेबिल भी जारी कर दिया गया है। यह ट्रेन की शुक्रवार की दोपहर 3 ग्वालियर से रवाना होगी और रविवार की सुबह 7.35 बजे बैंगलोर पहुंचेगी। वहीं, वापिसी में रविवार की शाम 3.50 बजे बैंगलोर से चलकर मंगलवार की सुबह 10.25 ग्वालियर लौटेगी।
रेलमंत्री ने किया ऐलान
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2024 और 2025 में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को गुना से बैंगलोर डायरेक्ट ट्रेन चलाने की मांग की थी। लोकसभा गुना करीब 25 युवा तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा लेकर बेंगलुरू में कार्यरत हैं उन्हें वर्तमान में बीना, भोपाल या ग्वालियर से होकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। जिससे 8.-10 घंटे अतिरिक्त समय लग जाता है। इस वजह से गुना, अशोकनगर और शिवपुरी के लाखों लोग सीधे कनेक्शन चाहते थे। रेल मंत्रालय ने इस मांग को स्वीकारते हुए ग्वालियर-बैंगलोर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11085/11086 को मंजूरी दी है। यह ट्रेन गुना क्षेत्र के लोगों की यात्रा को आसान बनायेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगी।
ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज
ट्रेन शुक्रवार दोपहर 3 बजे ग्वालियर से रवाना होगी। शाम 6:30 बजे यह गुना पहुंचेगी। इसके पहले शिवपुरी में भी ट्रेन रुकेगी। गुना से ट्रेन अशोकनगर, बीना, विदिशा, भोपाल, नागपुर होते हुए बैंगलोर पहुंचेगी। कुल यात्रा में लगभग 40 घंटे लगेंगे। वापसी की यात्रा रविवार शाम 3:50 बजे बैंगलोर से शुरू होकर मंगलवार सुबह 10:25 बजे ग्वालियर समाप्त होगी।

