ग्वालियर-चम्बल में बादल छाये और बूंदाबांदी के आसार
ग्वालियर. मध्यप्रदेश में अब सुबह और रात में ही ठण्ड का प्रभाव रहेगा। जबकि दिन में धूप चूभेगी। फरवरी के पहले दिन ऐसा ही मौसम रहा है। खरगोन, मण्डला, मलाजखंड और खण्डवा का तापमान 32 डिग्री के पार पहुच गया है। जबकि मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की कारण से 3 फरवरी को उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर-चम्बल संभाग में बादल छाये रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया है कि प्रदेश के कुछ हिस्से में पहले सप्ताह में बादल छाये रहेंगके। 12, 13 और 14 फरवरी को वर्षा होने का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठण्ड का प्रभाव और कम होगा जिससे दिन-रात दोनों ही तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जायेगी।
इस वजह से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 3 फरवरी से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर पश्चिम-उत्तरी भारत में रहेगा। इसी वजह से प्रदेश के उत्तरी हिस्से में भी बादल छाने और बूंदाबांदी होने के आसार है। हालांकि, ये सिस्टम ज्यादा स्ट्रॉन्ग नहीं है। इस वजह से तेज बारिश होने की संभावना कहीं भी नहीं है।

