ग्वालियर के जाने-माने डॉक्टर भल्ला गिरफ्तार, तिहाड़ जेल भेजा
ग्वालियर. ईएनटी (ENT) स्पेशलिस्ट सीनियर डॉक्टर एएस भल्ला को देहली पब्लिक स्कूल सोसायटी(DPS) के फंड में गड़बड़ी के एक मामले में नई दिल्ली लाजपत नगर में जमानत आवेदन खारिज होने के बाद गिरफ्तार किया गया है, जहां से डॉक्टर भल्ला को तिहाड़ जेल भेजा गया है। इस मामले में शनिवार को सुनवाई थी लेकिन डॉक्टर अपना पक्ष ठीक से नहीं रख सके और कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया। डॉ. एएस भल्ला शहर के जाने-माने डॉक्टर है और वह अल्प संख्यक आयोग के सदस्य तक रह चुके है, साथ ही देहली पब्लिक स्कूल का संचालक से जुड़े रहे है।
क्या है पूरा मामला
ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. अमरजीत सिंह भल्ला का सच सामने आया है। राजीव गांधी एजुकेशनल सोसाइटी, जो देहली पब्लिक स्कूल ग्वालियर की मूल संस्था है। इस सोसायटी द्वारा डॉ एएस भल्ला के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात अपराधिक मामला नई दिल्ली के लाजपत नगर में 05 अप्रैल 2019 को दर्ज कराया था। डॉ. एएस भल्ला को सोसाइटी के हितों के खिलाफ उनके अवैध कार्यों के कारण 4 नवंबर 2019 को सोसायटी से भी हटा दिया गया था। दिल्ली पुलिस ने गहन जांच के बाद डॉक्टर भल्ला जो खुद को दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्वालियर का निदेशक कहते थे, मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट, साकेत जिला न्यायालय, नई दिल्ली बुलाया था। यहां डॉ. भल्ला ने जमानत के लिए आवेदन किया था, लेकिन अपराध की गंभीरता को देखते हुए जज ने उनके जमानत के आवेदन को खारिज कर दिया। जिसके बाद दिल्ली के लाजपत नगर थाना पुलिस ने जमानत आवेदन खारिज होने के बाद डॉ. एएस भल्ला को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया है।

