ग्वालियर की पॉश कॉलोनी में चोरी
ग्वालियर. पॉश कालोनी गांधी नगर में दो चोरों एक ड्रायफ्रूट की दुकान को निशाना बनाया। यहां के ताले तोड़कर ड्रायफ्रूट के पैकेट, 10 हजार रुपए और मोबाइल चोरी कर ले गए। वहीं इस चोरी के मामले का खुलासा तब हुआ जब सुबह करीब 8 बजे उस समय पता लगी जब दुकान संचालक सौरभ भदौरिया को आसपास के लोगों ने ताले टूटे दिखने पर सूचना दी। इस पर दुकानदार यहां पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। चोरी की बाद जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो सामने आया कि चोर रात करीब तीन बजे स्कूटर पर सवार होकर आए थे। खास बात तो यह है कि इस घटना के दौरान यहां से पुलिस भी निकली थी, लेकिन उसे भी चोर नहीं दिखे। दरअसल रविवार की दरमियानी रात को गांधी नगर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास टाप एन टाउन नाम से ड्रायफ्रूट की दुकान के शटर के ताले चोरों ने तोड़कर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। चोर स्कूटर पर सवार होकर आए थे, वे इस दौरान सरिया भी लाए थे।
गैंग के चार सदस्यों से आठ बाइक जब्त
वहीं एक अन्य मामले में एक पूरा बाइक चोर गैंग, बामौरकलां में चोरी की एक बाइक तलाशते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने चोरी की आठ मोटरसाइकल गैंग के चार सदस्यों को पकड़कर जब्त कर लीं हैं। पुलिस की पूछताछ में जो बात सामने आई उसके अनुसर चोरों का यह गैंग शिवपुरी के खनियांधाना, पिछोर, बामौरकला सहित पड़ोसी जिले गुना और अशोकनगर में भी वारदातों को अंजाम देता था।

