Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में लेडी इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत

ग्वालियर. लेडी इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के इंजीनियर पति का कहना है कि पत्नी ने फांसी लगाई है। वहीं, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। घटना लक्ष्मीबाई कॉलोनी की है। पुलिस के मुताबिक तृप्ति अग्रवाल (31) की शादी साढ़े छह साल पहले लक्ष्मीबाई कॉलोनी में रहने वाले मिहुर अग्रवाल से हुई थी। मिहुर पेशे से इंजीनियर है। वह बेंगलुरू स्थित मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं। फिलहाल, लॉकडाउन के बाद से वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। मिहुर के पिता राकेश अग्रवाल जल संसाधन विभाग से रिटायर्ड हैं। मिहुर के मुताबिक रविवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। मैं और तृप्ति भी बेटे के साथ कमरे में सो गए। सुबह देखा, तो कमरे में तृप्ति नहीं थी। तलाश किया, तो दूसरे कमरे में वह फंदे पर लटकी मिली। हमने उसे नीचे उतारा। नब्ज टटोली, तो पता चला उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। साथ ही, ससुराल वालों को भी बताया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

मायके वालों का आरोप मर्डर किया गया
तृप्ति के मामा पवन अग्रवाल ने बताया कि हमें सुबह देरी से सूचना दी गई। यहां पहुंचे, तो तृप्ति का शव जमीन पर पड़ा था। ससुराल वालाें ने तृप्ति को मार कर फांसी पर लटकाया है। इसके बाद सबूत भी मिटा दिए। जिस पंखे पर लटकी, वहां कोई निशान नहीं है। पंखा टेढ़ा भी नहीं हुआ। पवन अग्रवाल के मुताबिक कमरे में पोंछा लगा दिया गया। पास ही अस्पताल भी है, लेकिन वे हॉस्पिटल नहीं ले गए।

कई बार मायके भी छोड़कर आए थे
तृप्ति के पिता जयप्रकाश अग्रवाल भी पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर्ड हैं। उनका आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद तो सब ठीक रहा। बाद में आए दिन दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार मायके भी छोड़कर आए थे। पिता ने शादी में पूरा सामान दिया था। फिर भी पैसे मांगते थे। इसे लेकर मारपीट भी की जाती थी। पवन अग्रवाल का कहना है कि हम यह सोचकर चुप थे कि समय के साथ धीरे-धीरे सबकुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet betsat hızlıcasino matbet pashagaming