ग्वालियर का घी दिल्ली में है बदनाम, ग्वालियर के व्यापारी को उठा ले गयी दिल्ली पुलिस
ग्वालियर. नकली घी बनाकर लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ करने वाले घी व्यापारी को ग्वालियर पुलिस की मदद से दिल्ली से आयी STF (स्पेशल टॉस्क फोर्स) ने दहीमंडी से पकड़ा गये है। पकड़े गये आरोपी की तलाश में STF 3 दिन से घेराबंदी कर रही थी। उसकी तलाश में 10 से 12 ठिकानों पर दविश दी है तब वह हाथ लगा है।
कुछ दिन पूर्व दिल्ली में नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गयी थी। वहां पुलिस को घी व्यापारी की नाम मिला था। आरोपी के खिलाफ दिल्ली में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। इसलिये STF उसे लेकर दिल्ली रवाना हो गयी है। वहां उससे पूछताछ की जायेगी। वैसे भी नकली घी के लिये ग्वालियर-चम्बल अंचल का नाम पूरे देश में बदनाम है। व्यापारी के कुछ साथियों के नाम भी सामने आये हैं।
क्या है मामला
STF दिल्ली के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि कुछ समय पूर्व दिल्ली में एक नकली घी फैक्ट्री पकड़ी गई थी । जहां पर पकड़े गए एक युवक ने पुलिस को बताया था कि नकली घी फैक्ट्री का संचालन बृजेश कुमार अग्रवाल पुत्र अनंत कुमार कर रहे थे। उसके कुछ रिश्तेदार भी इसमें शामिल हैं। साथ ही पता चला कि वह ग्वालियर का रहने वाला है। इसका पता चलते ही दिल्ली पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दीए लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। जिसके बाद STF को मामले की जांच सौंपी गई। जांच मिलते ही स्पेशल टॉस्क फोर्स के 2 अधिकारी ग्वालियर आए और कोतवाली थाना पुलिस की मदद से बृजेश अग्रवाल की जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह छुटमुल की बजरिया में रहता है और दहीमण्डी में कपड़ों की दुकान है। इसका पता चलते ही STF के अफसर ग्वालियर पहुंचे और कोतवाली थाना पुलिस की मदद ली।
3 दिन में 12 ठिकानों पर दविश
पिछले 3 दिनों से कोतवाली थाना पुलिस व STF की टीम शहर के अलग-अलग क्षेत्र में आरोपी की तलाश में दविश दे रही थी। शनिवार की रात को जब पुलिस व स्पेशल टॉस्क फोर्स दहीमंडी पहुंची तो आरोपी हाथ लग गया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। STF की टीम पकड़े गये आरोपी ब्रजेश अग्रवाल को लेकर दिल्ली रवाना हो गये है।
पुलिस का कहना
कोतवाली TI राजीव गुप्ता का कहना है कि दिल्ली की STF व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दही मण्डी से नकली घी का कारोबार करने वाले आरोपी को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी को लेकर STF दिल्ली रवाना हो गई है। कुछ अन्य नाम भी पता चले हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

