गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल में पटरी से उतरी, हादसे में कई मौत की संभावना
पश्चिम बंगाल. बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण बड़ा हादसा हो गया है। गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के पहिए पटरी से उतर जाने के कारण जलपाईगुड़ी के डोमोहानी में उसके 4 से 5 डिब्बे पलट गए।

हादसे में मरने वालों की संख्या का अब तक पता नहीं लगा सका है लेकिन हादसे की भयावहता को देखते हुए कई लोगों के मरने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर बचाव अभियान शुरू हो गया है। पलटे हुए डिब्बों में बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए है जिनमें कुछ घायल हैं।
रेलवे ने जारी की रेस्क्यू हेल्पलाइन
इतने बड़े हादसे के बाद रेलवे ने घायलों के परिजनों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। 03612731622, 03612731623 इन दो नंबरों पर डायल करके जानकारी ले सकते हैं. आपको बता दें कि ट्रेन नंबर UP 15633 के 6 कोच पटरी से उतर गए हैं।
सीएम ने दिए रेस्क्यू के आदेश
बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जल्द से जल्द घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन के भी आदेश दिए हैं।
गुवाहटी की ओर जा रही थी ट्रेन
गौरतलब है कि इस ट्रेन को रात 12:30 बजे तक गुवाहटी पहुंचना था लेकिन उससे पहले ही यह बड़ा रेल हादसा हो गया हैं। इस हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं उसका आंकड़ा अभी रेलवे की ओर से जारी नहीं किया गया हैं।

