गुज्जर लिख कर मोटरसाईकिल पर हंगामा मचा रहे युवकों पुलिस ने दबोचा
ग्वालियर भोपाल में रजिस्टर्ड की मोटरसाईकिल पर सवार होकर ग्वालियर की सड़कों पर हंगामा मचा रहे 2 युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। सवा दो लाख रूपये मोटरसाईकिल पर रजिस्ट्रेशन नम्बर नहीं था। नम्बर की जगह आगे गुज्जर पीछे ‘‘भाग रूपा गुज्जर आया’’ लिखा हुआ था। शुक्रवार कीशाम बालाबाई का बाजार में इस मोटरसाईकिल सवार के हंगामा करने की सूचना आरटीओ के वॉट्सएप पर आई थी। वहां से पुलिस को खबर मिली। शनिवार की शाम इस मोटरसाईकिल को दौलतगंज में पकड़ा गया था। फिलहाल गाड़ी का जब्त कर कम्पू थाना में रखवा दिया गया हैं।
क्या है पूरा मामला
लश्कर सर्किल के डीएसपी नरेशबाबू अन्नोटिया ने बताया कि परिवहन विभाग के वाट्सएप हेल्पलाईन नम्बर पर शुक्रवार की शाम एक शिकायत आई थी। शिकायत करने वाले ने बताया था कि एक होण्डा सीबीजेड मोटरसाईकिल पर सवार 2 युवका बालाबाई का बजार में बार-बार हॉर्न बजाकर निकल रहे हैं। मोटरसाईकिल की नम्बर प्लेट पर नम्बर की जगह पर आगे ‘‘गुज्जर’’ और पीछे भाग रूपा गुज्जर आया लिखा हुआ था। इसकी सूचना परिवहन विभाग से पुलिस को दी गयी। शनिवार की शाम मोटरसाईकिल सवारों को घेरने के लिये लश्कर सर्किल के डीएसपी अन्नोटिया को सूचना दी। पुलिस चुपचाप से मोटरसाईकिल के पास जाकर खड़ी हो गयी। जैसे ही 2 युवक मोटरसाईकिल पर आकर बैठे पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों को पकड़कर कम्पू ट्रैफिक थाना ले जाया गया है। मोटरसाईकिल सवारों को पूछताछ बड़ी रोचक जानकारी मिली हैं।
मोटरसाईकिल भोपाल में रजिस्टर्ड और ग्वालियर में चला रहे
बाइक चलाने वाले की पहचान धर्मेन्द्रसिंह धाकड़ निवासी कमाठीपुर के रूप में की गयी है, दूसरा युवक उसका भाई है, जबकि मोटरसाईकिल की कीमत सवा दो लाख रूपये हैं, पर यह भोपाल के नसीरूद्दीन के नाम पर रजिस्टर्ड है। मोटरसाईकिल का रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी37 एमएल 3306 है। मतलब मोटरसाईकिल नसीरूद्दीन की और चला रहे धर्मेन्द्र किरार और रजिस्ट्रेशन पर बदनाम हो रहे गुज्जर। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर थाने में रखवा दिया है पुलिस ने कहा पहले नसीरूद्दीन गाडी के कागजात तभी छूटेगी बाइक।

