गाजियाबाद में 100 से ज्यादा गायें जिंदा जलीं
गाजियाबाद. झुग्गियों में सोमवार को भीषण आग लग गई, ये झुग्गियां इंदिरापुरम थाने के इलाके में आती है। इस झुग्गी बस्ती के पास ही एक गोशाला भी है। हिंडन नदी के किनारे की झुग्गियों में लगी इस भीषण आग में 100 से ज्यादा गायें जल गई है। वहीं मथुरा और आगरा में भी आग लगने से करोड़ों का सामन खाक हो गया। मथुरा के वृंदावन में कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। उधर आगरा के दयालबाग में ग्रीन गैस की लाइन धाक उठी।
सीएम योगी ने दिए बचाव कार्य तेज करने के निर्देश
झुग्गियों के किनारे कूड़ा-कचरा पड़ा रहता था। यहां एक छोटी सी लपट बढ़ते-बढ़ते भीषण आग में बदल गई। इसने पूरे इलाके को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडि़यां मौके पर पहुंच गई। इस दौरान तेज धमाका हुआ। माना जा रहा है कि यह धमाका सिलेंडर के फटने से हुआ है। धमाके से लोगों के बीच दशहत बनी हुई है। वहीं सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए है।
100 से अधिक गायें जल गईं
आग इतनी तेज थी कि इसने पीछे बनी गोशाला को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहां कई गायें बंधी थीं, जिसमें से कुछ को गोशाला के मालिक ने बाहर निकाल दिया। श्री कृष्णा गोसेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया, ‘कबाड़ में आग लगने के कारण 100 से ज्यादा गायों की जलकर मृत्यु हो गई है’। धुएं के कारण आसपास की बिल्डिंग को भी खाली कराया गया है।

