LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

गर्लफ्रेंड से बात करने के लिये गिफ्ट किया चोरी का मोबाइल, सिम बदलकर करता था चोरी के मोबाइल से बात

ग्वालियर. दतिया पुलिस ने एक ऐसे मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। जो लड़कियों से बात करने के लिये चोरी की रास्ते पर चल पड़ा है। उसने सिर्फ लड़कियों को आकर्षित करने के लिये मोबाइल चोरी करना शुरू कर दिया है। चोरी के मोबाइल वह अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करता था। उसी चोरी किये मोबाइल से वह उनसे चैटिंग भी किया करता था। पुलिस अभी यह पता लगा रही है कि उसने अभी तक किसे -किसे चोरी के मोबाइल से गिफ्ट किये हैं। पुलिस ने आरोपी के पास एक लाख 14 हजार रूपये के 7 मोबाइल बरामद किये हैं।
पुलिस ने बताया है कि गंजी के अनुमान मंदिर के पास रहने वाली 33 वर्ष की शुचि गोस्वामी ने 9 सितम्बर को सिविल लाईन पुलिस को मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि घर की खिड़की पर अपना 15 हजार रूपये का मोबाइल रख दिया था। शुचि की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि आरोपी खिरिया घोंघू का रहने वाला 20 वर्ष का अंकुश उर्फ किट्टू दांगी पुत्र गोविंद दांगी है। पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसके पास से 7 मोबाइल और एक साईकिल मिली।
2 से 3 लड़कियों के नाम सामने आये
केतवाली थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी युवक आदतन अपराधी है और इसके पहले भी वह कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब उन लोगों का पता लगा रही है। जिन्हें आरोपी ने मोबाइल चुराकर गिफ्ट किये हैं। शहर में ऐसी 3 से 3 युवतियों के नाम आरोपी ने बताये हैं। जिनसे वह चैटिंग किया करता था। पुलिस ने अभी इन युवतियों से पूछताछ करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक अभी उससे पूछताछ की जा रही है।

लड़कियों को देता था चोरी के मोबाइल
पुलिस को बताया कि वह कई लड़कियों को चोरी के मोबाइल गिफ्ट कर चुका है। इसके अलावा वह मोबाइल में सिम बदल कर लड़कियों से चैटिंग भी किया करता था। लड़कियों को प्रभावित करने के लिए चोरी के मोबाइल गिफ्ट में देता था, इस कारण ही वह एंड्रायड फोन ही चोरी करता था। धीरे-धीरे यह करना उसकी आदत में शुमार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş