गया में रेलवे यार्ड में रखे कोच में लगी आग

गया. GAYA बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह प्लेटफॉर्म नम्बर 10 के नजदीक रेलवे के कोच यार्ड में खड़ी ट्रेन में भीषण आग गयी। आग लगने के बाद प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों में भगदड़ मच गयी। देखते ही देखते ही कई कोच आग की चपेट में आ गये। रेलवे की तरफ से पिछले साल से ही कोरोना संक्रमितों के लिये 6 कोचों का आइसोलेशन कोच (Isolation Coach) तैयार किया गया था। यहां कोरोना संक्रमित रेल यात्रियों को रखा जाना था।

आग लगने की सूचना के बाद रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं सभी आइसोलेशन कोच में आग न फैले इसके लिये सबसे पहले रेल कर्मचारियों ने आग के कोच से अन्य कोच को अलग किया और इसके बाद अग्निशन को सूचना दी गयी। जिसके बाद टीम पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया।
अग्निशमन विभाग के फायर सेफ्टी ऑफिसर अरविंद कुमार ने बताया कि 3 गाड़ियों से आग पर किसी तरह काबू पाया गया है । संभवतः आग किसी के द्वारा लगाई गई है. क्योंकि अगर इसमें कोई मरीज रहता या पास में कोई ट्रेन खड़ी होती तो एक बड़ी घटना हो सकती थी।
आग कैसे लगी इसकी जांच में जुटे अधिकारी
आग कैसे लगी इस पर रेलवे के किसी अधिकारी ने बयान नहीं दिया । बता दें कि अगर इस ओइसोलेशन कोच (Isolation Coach) में कोई संक्रमित रेल यात्री होता तो एक बड़ी घटना हो सकती थी. बताया जा रहा है कि इस प्लेटफॉर्म पर हमेशा अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है । इस पर रेल पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. यह आशंका जताई जा रही है कि अराजक तत्वों के द्वारा ही कोच में आग लगाई गई है. फिलहाल रेलवे विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे है ।

