खंगार समाज के युवाओं को मप्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा में प्रयास किया जायेगा-कप्तानसिंह सेहसारी
ग्वालियर. समाज में रोजगार, शिक्षा, राजनीति, एकता के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में प्रयास किया जायेगा और इसके अलावा मप्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज को कैसे मिले इसके लिये समाज में अवेयरनेस लाने का भरसक प्रयास किया जायेगा। यह बात अखिल भारतीय खंगार समाज के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कप्तानसिंह सेहसारी ने पत्रकारवार्ता में चर्चा करते हुए कहीं।
एक सवाल में जबाव में पूरे मध्यप्रदेश में समाज की जिला ईकाई का गठन किया जायेगा। जिससे समाज को मजबूती मिलेगी। पूरे देश के समाज के लोगों से चर्चा करके राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा की जायेगी।

