Newsमप्र छत्तीसगढ़

कोविड में माता-पिता को गवां चुके बच्चों को कलेक्टर ने भेंट किए उपहार

10 बच्चों ने अपने माता-पिता का सहारा सदैव के लिये खोया है
ग्वालियर – क्रूर कोविड से अपने माता-पिता को सदैव के लिये गवां चुके ग्वालियर जिले के 10 बच्चों को भी सरकार का सहारा मिला है। दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार को कलेक्टर रुचिका चौहान ने इन सभी बच्चों को कलेक्ट्रेट बुलाया और आत्मीयता के साथ प्यार-दुलार कर प्रोत्साहित किया। साथ ही सभी बच्चों को दीपावली का उपहार (गिफ्ट हैंपर) भेंट किए और लड्डू खिलाकर उनका मुँह मीठा कराया। इस गिफ्ट हैंपर में मिठाई, फुलझड़ी व अन्य प्रकार की आतिशबाजी एवं प्रेरणादायी पुस्तकें शामिल थीं। गिफ्ट हैंपर आकर बच्चों की खुशी देखते ही बनी।
इस अवसर पर इन सभी बच्चों को भरोसा दिलाया कि आप सब अपने आप को असहाय न समझें। सरकार व जिला प्रशासन आपके साथ है। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि आप सब आत्मविश्वास बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ अपनी पढ़ाई भी करें। यदि कोई समस्या हो तो आप सब कलेक्टर से सीधा संपर्क कर सकते हैं। कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास उपासना राय व सहायक संचालक राहुल पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं बच्चे एवं उनके अभिभावक मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कोविड की वजह से जिन बच्चों के माता-पिता का निधन हुआ है। उनको “पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन” योजना के तहत हर माह 4 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। जब बच्चा 18 साल का हो जायेगा तब उसे पोस्ट ऑफिस से स्टायपेंड के रूप में 6 हजार रुपए मिलने शुरू हो जाते हैं और यह राशि हर साल बढ़ती जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *