Latestराज्यराष्ट्रीय

कोरोना वायरस म्यूटेट होकर ले सकता है खतरनाक रूप, वैज्ञानिकों ने खतरे का जताया अंदेशा

नई दिल्ली. चीन में कोरोना केस लगातार बढ़ते जा रहा है। देश में ओमिक्रोन का सब वेरिएंट BF.7 तलहका मचा रहा है। जिस कारण लाखों केस सामने आ रह है। चीन में कोविड के बढ़ते केस ने दूसरों देशों को टेंशन में डाल दिया है। गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर चीन के बाद ही दुनिया में फैली थी। हाल ही में वैज्ञानिकों ने कहा कि नया संक्रमण कोविड के म्यूटेशन में सहायता कर सकता है। जिससे नए वेरिएंट सामने आ सकते हैं और खतरनाक हो सकते हैं। यदि वायरस का म्यूटेशन हुआ तो बड़ा खतरा है।

कम लोगों में विकसित हुई इम्यूनिटी
जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के इंफेक्शन डिसीज एक्सपर्ट डॉक्टर स्टुअर्ट कैंपबेलरे ने कहा कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन की तरह हो सकता है। स्ट्रेन का संचय या अलग हो सकता है। चीन में कम लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी विकसित हुई है।

वायरस लगातार विकसित हो रहा है
डॉ. स्टुअर्ट ने कहा कि जब कोरोना की लहरें आई हैं, तब हमने नए वेरिएंट को देखा है। उन्होंने कहा, वायरस लगातार विकसित करता रहता है। दुनिया के कई हिस्सों में पिछले छह से बारह माह में हमने कोरोना का असर कम होते हुए देखा है। वह टीकाकरण के कारण है या संक्रमण के खिलाफ स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी के कारण। ना कि वायरस पहले कम खतरनाक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *