कृष्णा मॉल का गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फीता काट कर किया शुभारंभ, मॉल में 126 कारों को किया जा सकता है पार्क
ग्वालियर. शहर के बीचों बीच व्यापारियों की खचाखच भीड़ के बीच देहरादून से लौटे मप्र के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कृष्णा मॉल के संचालक राजू कुकरेजा और पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता और रमेश चौरसिया की मौजूदगी में शाम 4़.10 बजे फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर मॉल के अन्दर भी दुकानों के फीता काटकर शुभारंभ किया इस मौके पर सभी फूलों मालाओं से लाद दिया है। आपको बता दें कि यह मॉल चार मंजिल का बनाया गया है।
क्या खास है मॉल में
आपको बता दें शहर के व्यस्ततम इलाके में मौजूद मॉल में 3 मंजिला पार्किंग की व्यवस्था है जिसमें एक साथ 126 कारों को पार्क किया जा सकता है। मॉल में 126 शॉप हैं। यह जानकारी कृष्णा मॉल के संचालक राजू कुकरेजा ने दी।
मॉल के बैसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की गयी। जिससे आने वाले उपभोक्ताओं को पार्किंग की असुविधा का सामना न करना पड़े। इससे पहले गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आरएसएस के पदाधिकारी यशवंत इन्दापुरकर के निवास पर भी शिष्टाचार मुलाकात करने के लिये पहुंचे और इसके बाद सीधे डबरा के लिये रवाना हो गये।

