काला तेंदुआ शहर से तिघरा की ओर-अभिनव पल्लव
ग्वालियर. शहर के नजदीक पहुंचा काला तेंदुआ शनिवार को कहीं दिखाई नहीं दिया। हालांकि फॉरेस्ट अधिकारियों ने तेंदुए को शिकारियों से बचाने और ट्रेस करने के लिये कैंसर पहाड़ी के जंगल में नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगा दिये हैं। इन कैमरों के जरिये तेंदुए की आवाजाही की निगरानी की जायेगी और साथ ही वन स्टाफ जंगल में गश्त कर रहा है ताकि तेंदुए के पैरों के निशान के जरिये उसकी तलाश कर तेंदुये की लोकेशन का पता लगाया जाये। फॉरेस्ट अधिकारियों का दावा है कि वह शहर से दूर निकल गया है।
4 कैमरे लगाये गये
ग्वालियर वन मंडल में 30 नाइटविजन के सीसीटीव कैमरे हैं। इनमें से 10 ग्वालियर रेंज को दिये गये हैं। लेकिन इनमें से 4 कैमरे ही जिन्सी बीट और उसके आसपास के जंगल में लगाये गये है। यह कैमरे उसी जगह लगाये गये है। जहां पर तेंदुए के पैरों के निशान मिले थे। रविवार को इन्हें निकलवाकर रिकॉर्डिंग देखी जायेगी।
तिघरा के जंगल में
काले तेंदुए का मूवमेंट शुक्रवार तक जिंसी बीट के आसपास दिखाई दिया था। सूचना मिली थी कि वह तिघरा कं जंगलों में चला गया हे। वहां पर वन टीम से निगरानी कराई जा रही है।
अभिनव पल्लव, डीएफओ, ग्वालियर

