कांम्बिग गश्त -पुलिस ने 200 से अधिक अपराधियों पर कार्यवाही तथा 350 से अधिक गुण्डा, एचएस व आदतन अपराधियों को किया चेक
ग्वालियर पुलिस ने कांबिग गष्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 60 स्थाई व 105 गिरफ्तारी सहित कुल 165 वारंटियों को किया गिरफ्तार।
कॉम्बिंग गष्त के दौरान 359 गुण्डा एवं हिस्ट्रीषीटरों को किया गया चेक।
अवैध शराब की तस्करी करने वाले, अवैध हथियार रखने वाले एवं सटोरियो व जुआरियों सहित 36 लोगों को किया गिरफ्तार।
ग्वालियर। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात्रि में शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कांबिग गष्त किया गया। ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर जिले के शहर एवं देहात क्षेत्रों में कॉम्बिंग गष्त किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कॉम्बिंग गष्त का जायजा लिया गया, साथ ही पुलिस द्वारा की जा रही कॉम्बिंग गष्त के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष भी दिये गये।
जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब के विरूद्ध जीरो टोलरेंस नीति के तहत अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की गई। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गष्त किया जाकर फरारी ईनामी बदमाषों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीषीटर बदमाषों की चैकिंग की गई। इस गष्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनषील इलाकों में भी गष्त की गई। इस दौरान ग्वालियर जिले में कुल 105 गिरफ्तारी वारंट, 60 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही 176 गुण्डा एवं 183 हिस्ट्रीषीटरों को चैक किया गया, साथ ही अवैध शराब की तस्करी करने वाले 27 व्यक्तियों, सट्टा के 02 प्रकरण, जुआ के 03 प्रकरण व अवैध हथियार के 04 प्रकरणों में आरोपियों को भी पकड़ा गया। इस प्रकार कांबिग गष्त के दौरान एचएस, गुण्डा को चेक कर अन्य आरोपियों पर कार्यवाही की गई।
बदमाषों में हडकंप देखने को मिला। पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाषों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई, साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीषीटरों के रिकॉर्ड को भी अपडेट किया गया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाषों की धरपकड़ की। पुलिस अधीक्षक द्वारा शादियों के सीजन की वजह से बाजारों में होने वाली भीड़-भाड़ को दृष्टिगत रखते हुए जिले की कानून व्यवस्था को बनाये रखने के उद्देष्य से यह कॉम्बिंग गष्त करायी गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाषों के घर जाकर उनकी चैकिंग की साथ उनके द्वारा वर्तमान समय में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रत्येक गुण्डा, बदमाष को यह चेतावनी भी दी गई। कि यदि वह किसी भी अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी। पुलिस टीमों द्वारा काम्बिंग गष्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चैक किया गया। चैकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा सभी निगरानी बदमाषों तथा गुण्डों को नषे से दूर रहने की समझाइष भी दी गई। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

