कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया का विवादित बयान, लोगों को जाग जाना चाहिए, सवर्ण देश को हिंदू राष्ट्र बना देंगे
भोपाल. मध्यप्रदेश की भांडेर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह विवादित बयान देते हुए नजर आ रहे है। सभा को संबोधित करते हुए फूलसिंह बरैया ने कहा कि अभी भी वक्त है अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को जाग जाना चाहिए वरना सवर्ण देश को हिंदू राष्ट्र बना देंगे। समाजिक कार्यकर्ता अजय दुबे ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है।
सवर्णों को पहले खुद देश छोड़ना चाहिए
फूलसिंह बरैया ने कहा कि मुसलमानों से भारत छोड़ने की बात करने वाले सवर्णों को पहले खुद देश छोड़ना चाहिए क्योंकि वह मुसलमानों के बाद भारत आए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि हम अनुसूचित जाति के लोग और मुसलमान एक ही पिता की संतान है चाहे तो डीएनए टेस्ट करा लिया जाए, उन्होंने ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल के एक भाषण का उदाहरण देते हुए बताया कि एक बार जब हिंदुओं ने अंग्रेजों से भारत छोड़ने की तो चर्चिल ने कहा कि अगर भारत के मूल निवासी इस बात मांग करेंगे तो विचार किया जाएगा।
यदि हम एक हो गए तो वे 15 है और हम 85
फूल सिंह बरैया आगे कहा कि सवर्ण तो खुद बाद में भारत आए है, फूल सिंह ने लोगों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि यदि हम एक हो गए तो वे 15 है और हम 85 फिर वे मुकाबला नहीं कर पाएंगे। एक दूसरे वीडियो में उनका सवर्ण महिलाओं को लेकर दिया गया आपत्तिजनक भाषण वायरल हो रहा है।

