Latestराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का दावा, उनके पास कई BJP व RSS नेताओं की अश्लील CD है

भोपाल. मध्यप्रदेश में चुनावी साल शुरू होते ही ‘औकात’ वाली पॉलिटिक्स ​​​​​गरमा गई है। कांग्रेस के सीनियर लीडर और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने आज BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का चैलेंज स्वीकार कर लिया है। नेता प्रतिपक्ष ने मंगलवार को दावा किया कि उनके पास कई BJP और RSS नेताओं की अश्लील CD है। BJP प्रदेशाध्यक्ष ने कहा था- मैं चैलेंज करता हूं और गंभीरता के साथ कहता हूं कि अगर आपकी औकात है, तो इसे सामने लाइए।

वीडी शर्मा के इसी चैलेंज पर आज डॉ. गोविंद सिंह ने रिएक्ट किया है। उन्होंने शर्मा से कहा, घर आ जाओ, CD दिखा देंगे। इससे पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी सिंह पर तंज कसते हुए कहा- भजन की उम्र में गजल क्यों सुन रहे। ऐसी CD रखते क्यों हैं। आज अपने बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष ने गृहमंत्री से मुलाकात भी की। इसके कुछ देर बाद ही जबलपुर में वीडी शर्मा ने कहा कि मैं एक बार फिर कहता हूं कि अगर ऐसी कोई चीज है, तो समाज के सामने लेकर आइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *