Latestराज्य

कश्मीर में पुलिस टीम पर गोलियां बरसाकर आतंकी फरार, एक सिपाही फायरिंग में गंभीर घायल

जम्मू कश्मीर. आतंकियों की तलाश में रेड करने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जामलाता एरिया में रविवार शाम को हुई घटना में पुलिस टीम का एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि फायरिंग करने वाले आतंकी फरार होने में सफल हो गए। पुलिस और सीआरपीएफ ने फरार आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है।

रेड डालने पहुंची थी छोटी सी टीम
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ओल्ड श्रीनगर के नावा कदल के जामलाता एरिया में आतंकियों के मौजूद होने की पुष्ट जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही श्रीनगर पुलिस की एक छोटी सी टीम ने उस एरिया में एक घर पर रेड कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम पर घर के अंदर से फायरिंग कर दी गई। अचानक हुई इस फायरिंग की चपेट में आकर एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाद में ली गई सभी घरों की तलाशी, केस किया गया दर्ज
पुलिस के मुताबिक, फायरिंग की घटना के दौरान एरिया में शाम के समय होने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखकर पुलिस ने पर्याप्त सावधानी बरती। हालांकि बाद में सीआरपीएफ की टीम के साथ मिलकर संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई और एरिया में सर्च अभियान शुरू कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में एक मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino betsat betsat pashagaming pashagaming betpas betpas giriş ngsbahis perabet perabet giriş