Latestराज्यराष्ट्रीय

कश्मीर के बांदीपोरा में सेना ने 2 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया

जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में 2 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया गया है, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच यह एनकाउंटर बांदीपोरा के संबलर इलाके में शनिवार को हुआ। जम्मू कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी है कि अभी तक आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।
ऑपरेशन जारी
पुलिस ने बताया कि बांदीपोरा के संबलर इलाके के शोकबाबा जंगल में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने मिलकर यहां सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए 2 आतंकियों को मार गिराया। पुलिस ने कहा कि अभी भी ऑपरेशन जारी है।
पिछले कुछ दिनों में ऐसे ही कई एनकाउंटर हुए है जिसमें सेना ने आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को असफल करते हुए उन्हें मार गिराया। इस ताजा मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के बारे में अब तक यह जानकारी नहीं मिली है कि वे किस आतंकी संगठन से जुड़े थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *