Latestराज्यराष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर में सीबीआई के छापे, गन लाइसेंस छोटाले में 40 ठिकानों पर रेड, कई आईएएस अफसर भी घेरे में

जम्मू कश्मीर. सीबीआई ने गन लाइसेंस मामले में शनिवार को श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के आईएएस अधिकारी शाहिद इकबाल चौधरी के आवास सहित 40 ठिकानों पर छापेमारी की। चौधरी 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है और फिलहाल जम्मू और कश्मीर के जनजातीय मामलों के विभाग के प्रशासनिक सचिव के पद पर तैनात है। चौधरी कठुआ, रियासी, राजौरी और उधमपुर जिलों के उपायुक्त के रूप में सेवाएं दे चुके है। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लोगों को फर्जी नामों पर हजारों लाइसेंस जारी किए। केंद्रीय एजेंसी कम से कम 8 पूर्व उपायुक्तों की जांच कर रही है।
राजस्थान एटीएस ने 2017 में इस घोटाले का खुलासा किया था और 50 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एटीएस के अनुसार कथित रूप से सेना के जवानों के नाम पर 3000 से अधिक परमिट दिए गए थे इसके बाद जम्मू कश्मीर के तत्कालीन राज्यपाल एनएन वोहरा ने मामले में जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet jasminbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet hazbet perabet perabet casinolevant virusbet ultrabet