कमलनाथ ने प्रदेश के विकास में गति प्रदान की थी.डॉ. सिकरवार
ग्वालियर 16 ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीशसिंह सिकरवार ने आज वार्ड क्रमांक 20 में सघन् जनसपंर्क किया और घर-घर जाकर मतदाताओं से आर्शीवाद लिया। क्षेत्रीय नागरिकों ने डॉ. सिकरवार का जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया। आज सुबह सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. सतीशसिंह सिकरवार के नेतृत्व में पुलिस चौकी पिन्टू पार्क पर एकत्रित हुये और वहां से सैनिक कॉलोनी, गोर्वधन कॉलोनी, शिवकॉलोनी, रणधीर कॉलोनी, काल्पी ब्रिज कॉलोनी से भोई पुरा से होते हुये सिद्धेश्वर नगर, खेत वाली बस्ती, जाटव मौहल्ला, बाथम मौहल्ला, कटियानी वाली गली, नवीन कॉवेंट गली से होते हुये बडवारी वाला मौहल्ला, अषोक कॉलोनी, इन्द्र पार्क पर समापन किया।
चार घंटे चले जनसपंर्क के दौरान कई कॉलोनी एवं बस्तियों में जाकर मतदाताओं से रूबरू हुये। जनसम्पर्क के बाद डॉ. सिकरवार ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न बैठकों मेें कहा कि जब कमलनाथ जी मुख्यमंत्री थे तब उन्होने प्रदेश में जन भावनाओं के अनुरूप विकास कार्य किये। डॉ. सिकरवार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की सरकार ने प्रदेष के विकास में गति दी थी और सर्वहारा वर्ग की भलाई के लिए अनेक योजनायें संचालित की है। डॉ. सिकरवार ने कहा मैं जनता की एक आवाज पर उनके बीच पहुंचा हूं और विश्वास दिलाता हूॅ, भविष्य में इसी तरह बढ-चढकर जनसेवा करता रहूॅगा।
16 अक्टूबर कार्यक्रम
सुबह 8 बजे कैलादेवी मंदिर गोला का मंदिर चौराहा से वार्ड-21 में जनसम्पर्क होगा।

