कमलनाथ ने इमरती देवी को आइटम-जलेबी कहा, गुस्साए सिंधिया
भोपाल. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ डबरा में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेशराजे के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उन्होंने डबरा से बीजेपी की प्रत्याशी इमरती देवी पर तंज कसते हुए कहा कि आप तो उससे ज्यादा मुझे पहचानते है। आपको मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ये क्या आइटम है। इतना कहते ही कमलनाथ मुस्कुरा गए तो जनता ने भी तालियां बजाते हुए ठहाके लगाने शुरू कर दिए।
ऐसे मगरूर नेता को सबक सिखाने का समय आ गया है
कमलनाथ के इस तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें घेरे में ले लिया। सिंधिया ने वीडियो ट्वीट करते हुए लोगों से कमलनाथ को सबक सिखाने को कहा। सिंधिया ने लिखा (एक गरीब और मजदूर परिवार से आगे आई दलित नेता इमरती देवी जी का आज डबरा में आइटम और जलेबी कहना अत्यंत निंदनीय व आपत्तिजनक है.) ये कमलनाथ जी की मानसिकता को भी दर्शाता है। महिलाओं के साथ ही समूचे दलित समाज का अपमान करने वाले ऐसे मगरूर नेता को सबक सिखाने का समय आ गया है।

