Newsराजनीतिराज्य

कबाडे वालों ने सडक पर फैलाई गंदगी, वसूला जुर्माना

ग्वालियर – स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही गंदगी करने वाले, अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने वालों एवं पान गुटके की पीक को थूक कर सड़क पर रेड स्पॉट बनाने वाले लोगों पर भी जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज शर्मा एवं डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता के निर्देशन में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंदगी करने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत ग्रामीण विधानसभा के वार्ड 61 में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी विवेक त्यागी के निर्देशन में ग्राम खुरेरी एवं सिरोल क्षेत्र में कबाड़ी वालो द्वारा गंदगी करने पर एवं अमानक पॉलीथिन बेचने वालों पर  कार्यवाही कर कुल 11300 रूपये का जुर्माना किया गया। इसके साथ ही ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों से 800 रूपये का जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड नोडल अधिकारी अशोक खरे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino