Newsअंतरराष्ट्रीयराज्य

कनाडा के ब्रैम्पटन में खालिस्तानियों ने तोड़ा हिन्दू मंदिर, श्रद्धालुओं से की मारपीट

ब्रैम्पटन. कनाडा में एक बार फिर खालिस्तानियों द्वारा एक हिन्दू मंदिर और जहां मौजूद श्रद्धालुओं पर हमला किया गया है। ब्रैम्पटन के हिन्दू सभा मंदिर में श्रद्धालुओं पर खालिस्तानियों ने हमला किया है। इस पूरी वारदात का एक वीडियो भी हिन्दू फोरम कनाडा ने अपने एक्स हैण्डल पर शेयर किया गया है। जिसमें खालिस्तानी हाथों में पीले झण्डे लेकर मंदिर परिसर में हंगामा करते हुए दिखाई दे रहे है। कुछ खालिस्तानियों हिन्दू श्रद्धालुओं पर डंडे से हमला करते हुए इस वीडियो में देखे जा सकते हैं।
हिन्दू फोरम कनाडा ने एक्स पर यह वीडियो पोस्ते करते हुए लिखा है बहुत परेशान करने वाली तस्वीरें। खालिस्थानियों ने ब्रैम्पटन के हिन्दू सभा मंदिर में श्रद्धालुओं पर हमला किया है। यह अस्वीकार्य है। HFC  ने अपने इस पोस्ट में ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन, स्थानीय पुलिस, ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड और प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को भी टैग किया। आपको बता दें कि भारत लगातार ट्रूडो प्रशासन के दौरान कनाडा में खालिस्तानियों को मिल रहे पराश्रय का मुद्दा उठाया जा रहा है।
भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर पर हुए हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी । उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथियों ने हद पार कर दी. ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के परिसर के अंदर हिंदू-कनाडाई भक्तों पर खालिस्तानियों द्वारा किया गया हमला दिखाता है कि कनाडा में खालिस्तानी हिंसक उग्रवाद कितना गहरा और निर्लज्ज हो गया है। मुझे लगने लगा है कि इन रिपोर्टों में थोड़ी सी सच्चाई है कि कनाडा के राजनीतिक तंत्र के अलावा, खालिस्तानियों ने हमारी लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियों में भी प्रभावी ढंग से घुसपैठ कर ली है।  इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर खालिस्तानी चरमपंथियों को कनाडा में खुली छूट मिल रही है। जैसा कि मैं लंबे समय से कहता रहा हूं, हमारे समुदाय की सुरक्षा के लिए हिंदू-कनाडाई लोगों को आगे आकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी और राजनेताओं को जवाबदेह बनाना होगा।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *