Newsराष्ट्रीय

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में खाई गिरी 40 यात्रियों में 36 लोगों की मौत

अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस के साथ हादसा हो गया है। मार्चुला इलाके के पास यात्रियों से भरी बस के खाई में गिरने की खबर मिली है। ऐसा बताया जा रहा है कि बस में 35 से अधिक लोग सवार थे। घटना के बाद एसएसपी अल्मोड़ा मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिये एसडीआरएफ की टीमें हादसे वाली जगह पर पहुंची है और बचाव अभियान चल रहा है।

अल्मोड़ा के एसपी ने हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है
एसडीएम संजयकुमार ने बताया है कि कुछ लोगों की कैजुअल्टी हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है।अल्मोड़ा के थाना सल्ट मार्चुला क्षेत्र के पास हादसा घटित हुआ है। अब तक 36 यात्रियों की मौत अल्मोड़ा में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी बस के गहरी खाई में गिर जाने से करीब सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं. एजेंसी के मुताबिक, एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी है. जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार पांडे ने बताया कि बस गढ़वाल से कुमाऊं जा रही थी, तभी अल्मोड़ा के मर्चुला में यह हादसा हुआ।
पांडे ने बताया कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे, इसलिए हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. उन्होंने बताया कि पुलिस और SDRF के जवान तलाशी और बचाव अभियान शुरू करने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं, अल्मोड़ा के एसपी देवेंद्र पिंचा के मुताबिक, हादसे में अब तक 10 यात्रियों की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लोगों को बचाने के लिये प्रशासन जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *