कट्टे की नोक किराना कारोबारी को लूटने का प्रयास, एक बदमाश पकड़ा दूसरा फरार
ग्वालियर. दिनदहाड़े किराना की दुकान में घुसकर कट्टे की नोक पर दो बदमाशों का लूट और फायरिंग करने का CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV में दिखाई दे रहा है कि किराने की दुकान के बाहर दो नकाबपोश बदमाश हाथ में कट्टा लेकर पहुंचते हैं जिसमें से एक बदमाश कट्टा लेकर दुकान के अंदर दाखिल होकर कारोबारी के बेटे को डरा धमका गल्ले से पैसे निकालने को कहा कारोबारी के बेटे ने पैसे देने से मना किया तो बदमाश कट्टे से गोली चला दी। जो कारोबारी के बेटे की जेब मे रखे फोन में जा लगी। तभी बाहर खड़े बदमाश ने कट्टा लेकर दूसरा राउंड लोड कर पाता उससे पहले ही कारोबारी वहां पहुंच गया और बदमाश को पकड़ लिया। इसी का मौका पाकर एक बदमाश फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को पकड़कर मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
मामला बुधवार शाम ग्वालियर के ग्वालियर थाना क्षेत्र के गिरिराज जी मंदिर के पास किराने की दुकान चलाने वाले किराना कारोबारी मुकेश राठौर का 22 वर्षीय बेटा प्रियांशु राठौर दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहा था। उसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश हाथ में कट्टा लेकर दुकान पर पहुचते है। जिसमें से एक बदमाश कट्टा लेकर दुकान में दाखिल होता है और किराना कारोबारी के बेटे को कट्टा दिखाकर गले से पैसे निकालने को कहता है। कारोबारी का बेटे ने पैसे देने से इनकार किया तो बदमाश ने कट्टे से फायर कर दिया। गनीमत रहेगी बदमाश की चलाई हुई गोली दुकानदार के बेटे के पेट में रखकर आईफोन मोबाइल में जा लगी। लेकिन इसी दौरान दुकान के बाहर खड़े दूसरे बदमाश ने कट्टा लेकर दूसरा राउंड लोड कर पाता उससे पहले ही किराना कारोबारी मुकेश राठौर वहां पहुंच गया और दुकान के अंदर खड़े बदमाश को पकड़ लिया। इसी का मौका पाकर उसका दूसरा साथी कट्टा लेकर वहां से भाग निकला वही दुकान के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची जहा बदमाश को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ करने पर पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम कोमल लोधी निवासी गोरमी जिला भिण्ड में रहने वाले के रूप में हुई है। पता चला है कि उस पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर उसके दूसरे साथी के बारे में जानकारी जुटा रही है।

