कक्षा 6वीं के छात्र ने की आत्महत्या
ग्वालियर. एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। जहां 6वीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार की सुबह गिरवाई थाना क्षेत्र के अजयपुर रोड स्थित सरकारी मल्टी के फ्लैट नम्बर 309 में हुई है।
म्ंगलवार की रात छात्र अखंडप्रताप सिंह ने परिवार के टीवी देखी और फिर सोने के लिये अपने में कमरे में चला गया। सुबह महाशिवरात्रि के दिन जब पिता उसे लगाने पहुंचे। वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर पिता चीख पड़े और उसे फंदे से उतारने की कोशिश की। लेकिन तब ितक उसकी मौत हो चुकी थी।

