Uncategorized

कंधार विमान अपहरण का मास्टर माइंड मारा गया, आतंक की फैक्ट्री का मुखिया भी ढेर, भारतीय हमले में मारा गया यूसुफ अजहर

नई दिल्ली. भारत के तीनों सेनाओं के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस ने रविवार की शाम को बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में बड़े पैमाने पर काबयाबी हासिल हुई है। डीजीएमओ राजीव घई ने बताया कि 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। जिसमें 100 से अधिक आंतकी मारे गये हैं। इसमें कंधार हाईजैक और पुलवामा हमले में शामिल युसूफ अजहर, अब्दुल मलिक और मुदस्सर अहमद जैसे कुख्यात आंतंकी भी शामिल है। इस ऑपरेशन में जवाबी कार्यवाही के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के 40 जवानों और अधिकारियों को मार गिराया है।
पहलगाम आतंकी हमले के दौरान 20 निर्दोष लोगों की हत्या का बदला लेने के लिये शुरू किये गये। ऑपरेशन सिंदूर का मकसद के वल आतंकी इिकानों को ध्वस्त करना था। भारतीय सेना को इसमें बड़ी कामयाबी मिली है। जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी संगठनों के हेडक्वार्टर को पूरी तरह नेस्तनाबूत कर दिया गया है। इसमें अजहर, मलिक और अहमद का मारा जाना सबसे प्रमुख है। यूसुफ अजहर का उस्ताद गौरी और मोहम्मद सलीम के नाम से भी जाना जाता था। वह जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी था।
यूसुफ अजहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मौलाना मसूद अजहर का साला था।  वो साल 1999 के इंडियन एयरलाइंस के प्लेन आईसी-814 के हाइजैक का मुख्य साजिशकर्ता था. 24 दिसंबर, 1999 को 5 आतंकवादियों ने 178 पैसेंजरों के साथ आईसी-814 प्लेन को काठमांडू से हाईजैक कर लिया। इसके बाद उसे अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया। इस हाइजैक के बदले भारत को मसूद अजहर, अहमद उमर सईद शेख और मुश्ताक अहमद जैसे कुख्यात आतंकवादियों को रिहा करना पड़ा, जो बाद में सिरदर्द बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *