एसपी बंगले के नजदीक लूट का प्रयास, एटीएम कैश वैन को पिस्टल की दम लूटने का प्रयास में घायल हुआ सुरक्षा कर्मी
ग्वालियर. मुरैना स्थित एसपी बंगले से 100 कदम की दूरी पर मोटरसाईकिल सवार 3 बदमाशों को एटीएम कैश वैन को लूटर का प्रयास किया है। पिस्टल अड़ाकर बदमाश घटना को अंजाम देने आये थे। कैश वैन के सुरक्षाकर्मी की हिम्मत के सामने बदमाशों के हौसले पस्त पड़ गये। सुरक्षा गार्ड बदमाशों से भिड़ गया और काफी देर तक संघर्ष किया। लेकिन बदमाश सर और छाती पर पिस्टल के बट से हमला कर और गोलियां चलाते हुए भाग गये। हमले में सिक्योरिटी गार्ड छर्रे लगने और एक अधिकारी पिस्टल के बट लगने से घायल है। घटना मंगलवार की दोपहर 1 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया है। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है पूरा मामला
शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलन्द है की एसपी बंगले के पास फायरिंग करते हुए दिनदहाड़े एटीएम कैश वैन से कैश लूटने का प्रयास किया है। शहर में लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में डै रोड स्थित एसपी बंगले के पास एक्सिस बैंक है। मंगलवार दोपहर एटीएम कैश वैन बैंक के पास पहुंची। तभी 3 अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर आए। एक बदमाश पिस्टल दिखाता हुआ आया और सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक और गाड़ी में रखे कैश को लूटने का प्रयास कियाए लेकिन कैश ऑफिसर दीप सिंह तोमरए लोकेंद्र सिंह तोमर और सिक्योरिटी गार्ड किशन वीर सिंह सिकरवार ने बदमाशों को पकड़ कर बीच रास्ते में पटक लिया। काफी देर तक बदमाशों और एटीएम कैश वैन के सिक्योरिटी गार्ड व ऑफिसर के बीच झूमाझटकी हुईए आखिर में बदमाशों के साथियों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी और अपने साथियों को छुड़ा कर भाग गए। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड को सीने पर छर्रे लगे हैंए जिससे वह घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घायल सिक्योरिटी गार्ड किशनवीर सिंह सिकरवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके सिर में पिस्टल के बट से गंभीर चोट और छर्रे लगने की बात बताई गई है। इसके साथ ही ऑफिसर दीपसिंह तोमर के कमर में चोट के निशान हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये। फुटेज में मोटरसाईकिल सवार 3 बदमाश कैश वैन के आते ही मोटरसाईकिल से उतरकर वारदात के लिये आते हैं। एक बदमाश सिक्यूरिटी गार्ड से बन्दूक और दूसरा वैन में अन्दर जाने का प्रयास करता है। तभी कैश वैन का स्टाफ लुटेरों से भिड़ जाता है। इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है जगह जगह चैकिंग पॉइंट लगाकर आरोपियों की धरपकड़ के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। कैश वैन में घटना के समय कैश वैन में 9 से 10 लाख रूपये रखे थे यदि सिक्योरिटी गार्ड और स्टाफ हिम्मत नहीं दिखाते तो बदमाश लूटन में कामयाब हो जाते ।
लूट की घटना से दहशत में है
एसपी बंगले के ठीक पास दिनदहाड़े लूट के प्रयास से मुरैना पुलिस बौखलाई हुई हैं। पुलिस ने वारदात के बाद तत्काल सड़कों पर नाकाबन्दही कर चैकिंग शुरू कर दी है। घटना में दिख रहे बदमाश एमएस रोड़ की ओर भागे हैं। पुलिस आगे भी सीसीटीव कैमरे चैक कर लुटेरों का रूट पहता लगा रही है।

