एक बार चार्ज में दिल्ली से अहमदाबार पहुंचायेगी यह इलेक्ट्रिक कार, बैट्री सिर्फ 2 घंटे में होगी फुल चार्ज
नई दिल्ली. इलेक्ट्रिक कारों को लेकर जिस तरह से लोगों का रूझान बढ़ रहा है। उसी तरह से दुनिया की बेस्ट इलेक्ट्रिक कार कंपनियां इंडिया में अपने मॉडल लांच कर रही है। बहुत ही जल्द टेस्ला को टक्कर देने वाली एक अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ऐसी कार इंडिया में बनाने जा रही है जो सिंगल चार्ज में दिल्ली से अहमदाबाद की दूरी तय कर लेगी।

टेस्ला की प्रमुख प्रतिद्वंदी कंपनी ट्रिटटोन इलेक्ट्रिक व्हीकल भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने जा रही है और इसके लिये उसने तेलंगाना सरकार के साथ एमओयू भी साइन कर लिया है। हाल ही में कंपनी ने अपने मॉडल एच को रिवील किया है। कंपनी अपनी इस 8 सीटर एसयूीव को तेलंगाना के जहीराबाद में बनने वाले प्लांट में ही तैयार करेगी। इंडिया में यह कंपनी की पहली कार लांचिंग हो सकती है।
एक बार चार्ज 1000 किमी से अधिक चले
अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार ट्रिटोन इलेक्ट्रिक व्हीकल का कहना है कि उसे मॉडल एच की लम्बाई 5.6 मीटर होगी। यानी यह एक बड़ी एसयूबी होगी। कंपनी का दावा है कि इसमंें 5,663 लीटर का स्पेस होगा। वहीं यह 7 टन तक का वनज कैरी कर सकेगी।
कंपनी का कहना है कि इसमें 200 किलोवॉट का बैट्री पैक होगा। इस तरह सिंगल चार्ज में यह 1,200 किमी की दूरी तय करने में सक्षम होगी। इंडिया में 1000 किमी से अधिक की रेंज वाली यह पहली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। ऐसे में इससे दिल्ली से अहमदाबाद की लगभग 960 किमी और दिल्ली से सूरत की लगभग 1150 किमी की दूरी सिंगल चार्ज में तय हो जायेगी।
महज 2 घंटे में होगी फुल चार्ज
कंपनी का दावा है कि मॉडल एच की बैटरी हाइपर चार्जर की सुविधा के साथ आयेगी। इसलिये हाइपर चार्जर से यह सिर्फ 2 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जायेगी। ट्रिटोन इलेक्ट्रिक व्हीकल का कहना है कि भारत उसके लिये एक अहम बाजार है। इसलिये वह यहां मैक इन इंडिया इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश कर रही है। कंपनी की तेलंगाना फैक्ट्री दुनिया में उसकी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल फैक्ट्री होगी।
गौरतलब है कि ट्रिटोन इलेक्ट्रिक व्हीकल की प्रतिद्वंदी कंपनी टेस्ला से भारत सरकार ने देश में गाडि़यां बनाकर बेचने की बात कही हे। सरकार ने उसे स्पष्ट संदेश दिया है िकवह चीन में बनी गाडि़यां हिन्दुस्तान में न बेचे।

