LatestNewsराजनीतिराज्य

एक बदमाष को पिस्टल, बिना नम्बर की स्कार्पियों सहित गिरफ्तार

ग्वालियर। थाना थाटीपुर क्षेत्रान्तर्गत सिविल डिस्पेंसरी के पास एक बिना नम्बर की स्कार्पियों संदिग्ध अवस्था में खड़ी हुई है। थाना थाटीपुर पुलिस एवं क्राईम ब्रांच की टीम को कार्यवाही हेतु भेजा गया।
सीएसपी मुरार ऋषिकेष मीणा ने टीआई कुुलदीप सिंह राजपूत को बताये स्थान सिविल डिस्पेंसरी के पास भेजा गया। पुलिस टीम को सिविल डिस्पेंसरी के पास एक बिना नम्बर की स्कार्पियो कार खड़ी दिखी। जिसे चैक किया तो ड्रायवर सीट पर एक व्यक्ति वैठा मिला, पुलिस टीम को देखकर वह हड़बड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने स्वयं को शीतला माता रोड नौगांव थाना कम्पू हाल गली नं. 2 किरार कालोनी माधोगंज का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति की तलाषी लेने पर पेंट में एक पिस्टल खुरसा हुआ मिला जिसकी मैग्जीन में 02 जिंदा राउण्ड मिले। अवैध हथियारों के संबंध में पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş