उत्तरमध्य रेलवे के जीएम ने किया स्टेशन के निर्माण कार्य का निरीक्षण, जोशी बोले- मार्च 2025 तक पूरा होगा निर्माण कार्य
ग्वालियर. बुधवार की सुबह पहुंचे उत्तर मध्यरेलवे के जीएम उपेन्द्रचंद्र जोशी ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया है। रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण को लेकर जारी काम पर जीएम जोशी ने निरीक्षण के दौरान बातचीत की है। जीएम ने स्वयं पैदल चलकर झांसी से आगरा की तरफ पहुंचकर एक-एक काम का अवलोकन किया है। उन्होंने छोटी से छोटी कमियों को उजागर कर अधिकारियों को कसा है। इस बीच उन्होंने अधिकारियों से बार-बार कहा है कि मार्च 2025 तक हमें यह नवीनीकरण का काम पूरा करना है। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और उसमें भी कहा है कि हमारा प्रयास है कि नवीनीकरण के काम के दौरान यात्रियों के दौरान यात्रियों को असुविधा न हो।
उत्तर मध्यरेलवे के जनरल मैनेजर उपेन्द्र चंद्र जोशी बुधवार को अपनी विशेष ट्रेन के माध्यम से ग्वालियर पहुंचे है। उनका निरीक्षण का कार्यक्रम पहले से तय था इसलिये रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम से फैली अव्यवस्था को व्यवस्थित किया गया था। जीएम जोशी ने प्लेटफार्म नम्बर 1 से लेकर 4 तक पैदल चलकर निरीक्षण किया। जीएम ने रेल्वे स्टेशन पर चल रहे निर्मार्ण कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने इसे लेकर निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये है। जीएम ने रेलवे स्टेशन पर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य कर रही एजेंसी के अधिकारियों के साथ घूमकर जायजा लिया है। इसके साथ ही स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को कार्य के दौरान कम से कम असुविधा हो इसके भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये हैं।
स्टेशन पर यात्रियों को असुविधा न हो इसके भी निर्देश दिए
यात्रियों के साथ -साथ रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद दुकानों के बारे में GM उत्तर मध्य रेलवे उपेन्द्र चन्द्र जोशी का कहना है कि जल्द ही इसका निराकरण कर लिया जाएगा। फिलहाल दुकानदारों को नोटिस दे दिए गए हैं। उनको 1 वर्ष के अंदर इन दुकानों को खाली करना होगा। इसके बाद रेलवे स्टेशन का बाहरी हिस्सा पूरी तरह तैयार हो जाएगा। रेलवे स्टेशन के निर्माण के चलते आम यात्रियों को हो रही परेशानी और असुविधा पर GM का कहना था कि ऐसे कामों में परेशानी आती है लेकिन हम इसे जल्दी पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।
स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य मार्च 2025 तक हो जाएगा पूरा
बता दें कि पिछले दिनों ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा, गुना सांसद व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य में देरी पर चिंता जाहिर की थी। जब GM से इस चिंता पर सवाल किया गया तो GM उपेन्द्र चन्द्र जोशी बोले कि ये काम बहुत कठिन और बड़ा है। इसलिए हमने एजेंसी को तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने मार्च 2025 तक काम पूरा करने की उम्मीद जताई है।

