उत्तरप्रदेश से योगी सरकार का जाना तय, अब आयेगी योग्य सरकार-अखिलेश यादव
लखनऊ. उत्तरप्रदेश में आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा (UP Assembly Election 2022) चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में घमासान तेज होता जा रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने बलरामपुर (Balrampur) में सरयू नहर राष्ट्रीय परियाजना (Saryu Canal Project Inauguration) का उद्घाटन करते हुए विपक्षी पार्टियों पर व्यंग्य के तीर छोड़े। उन्होंने कहा है कि इस प्रोजेक्टर के चालू हो जाने से लगभग 30 लाख रूपये किसानों को लाभ होगा। उनके भाषण के कुछ देर के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर पलटवार किया।
उत्तरप्रदेश में जा रही योगी सरकार
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि पूरे उत्तरप्रदेश में आज खाद की गंभीर कमी हो गयी है। किसान परेशान हैं लेकिन सरकार जान बूझकर खाद का याअत नहीं कर रही है। इसकी वजह यह हैकि वह कुछ खास लोगों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उत्तरप्रदेश में अभी तक भाजपा जितनी भी रैलियां हो रही है। वह सभी सरकार प्रायोजित हैं। जनता की रैली अभी तक कहीं दिखाई नहीं दी हे। अखिलेश ने दावा किया है कि यूपी में योगी सरकार जा रही है और योग्य सरकार आ रही है।
‘यूपी की जनता समाजवादियों को देख रही’
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, ‘यूपी की जनता समाजवादियों को देख रही है। हम यूपी की जनता को एक नई सरकार देने का काम करेंगे। यूपी में बीजेपी सरकार को पांच साल पूरे होने जा रहे है। अभी तक बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र उठा कर नहीं देखा । किसानों की आय दोगुनी कब होगी । सरकार विज्ञापनबाजी में मोटा पैसा खर्च कर रही है लेकिन वो बताएं कि प्रदेश में कितने युवाओं को रोजगार मिला ।

