इसी तरह से घुसपैठ होती रही तो हम 25-30 वर्षो में घुसपैठिये यहां बहुमत में आ जायेंगे-अमित शाह
नई दिल्ली. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को झारखंड के गिरिडीह में भाजपा की परिवर्तन सभा में जमकर हेमंत सोरेन की सरकार पर हमला बोलेते कहा है कि आज सुबह आदिवासी क्षेत्र फ्लागू में एक यात्रा की शुरूआत हुई । दूसरी यात्रास गिरिडीह से चालू हो रही है। इन दोनों यात्राओं का नाम परिवर्तन यात्रा रखा है और 3 यात्रायें निकलेंगी। यह तीनों यात्रायें झारखंड के प्रत्येक क्षेत्र में परिवर्तन का संदेश देकर जायेगी। यह परिवर्तन केवल सरकार का नहीं करना है। केवल सीएम का नहीं करना है यह परिवर्तन, आदिवासियों, ओबीसी और दलितों के जीवन में भी करना है।
उन्होंनें कहा है कि हमारे झारखं डमें जिस प्रकार से घुसपैठ हो रही है। इसी तरह से चला तो 25-30 वर्षो में यह घुसपैठिये यहां बहुमत में आ जायेंगे। यह हमारी सभ्यता को नष्ट कर रहे हैं। हमारी संपत्ति को हड़प् रहे है। हमारी बेटियों के साथ अलग-अलग प्रकार से नकली शादी रचा रहे है। हमारे रोजगार को लूटने का काम कर रहे है। उन्होंने जनता से अपील की है कि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की इस सरकार को उखाड़ फेंके। कांग्रेस पार्टी ने सबसे पहले 50 साल काका कालेलकर कमीशन की रिपोर्ट को दबा कर रखा है फिर मण्डल कमीशन की रिपोर्ट इंदिरा गांधी ने लागू नहीं होने दी। राजीव गांधी ने भी इसका विरोध किया। कांग्रेस ने 70 सालों तक ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता नहीं दी। मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग कमीशन को संवैधानिक मान्यता दी है।

